जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बैतूल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 9 अक्टूबर को विविध जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत कार्यालय द्वारा जामुन, आम एवं अशोक के 100 पौधे भूतपूर्व सैनिकों को पौधरोपण के लिए वितरित किए गए हैं।
9 अक्टूबर को योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत पूर्व सैनिकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित कर डिजिटल लेन-देन एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर वीर-गाथा एवं सैनिक सम्मान समारोह आयोजित कर वीर नारियों एवं विशिष्ट सेवा वाले भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में समस्त भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।