राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा “सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत ग्राम जसवाड़ी में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं सेवा संबंधी विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। विकासखंड समन्वयक श्री राजकुमार मालाकार ने जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वच्छता, प्लास्टिक के कम उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस आयोजन के माध्यम से गांधी जी के स्वच्छता एवं सेवा तथा शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्य एवं राष्ट्रसेवा के संदेश को जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
गांधी जयंती पर पंचायत परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर का लिया संकल्प
हलचल डेस्क · 2 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट पढ़ें