मैहर, 26 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मैहर विकासखंड के समस्त 460 आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी की उपस्थिति में पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया गया। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के आंगनवाड़ी केंद्रों में त्यौहार जैसा उत्साह उल्लास देखने को मिला। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, लाभार्थियों, अभिभावकों तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई मनोरंजक एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं नागरिकों का मन मोह लिया। बच्चों की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आंगनवाड़ी केंद्रों में उत्सव का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर अभिभावकों एवं समुदाय के सदस्यों को आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित विभिन्न सेवाओं एवं गतिविधियों को करीब से देखने और समझने का अवसर भी मिला। मैहर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी सहित जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। परियोजना अधिकारी क्रमांक-1 श्रीमती माया द्विवेदी, श्रीमती शिल्पी गुप्ता एवं मैहर शहर की पर्यवेक्षक श्रीमती लता शिंदे सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। सहयोगी के रूप में श्रीमती सुषमा बड़ोलिया, श्रीमती कौशल्या बड़ोलिया, श्रीमती भावना बड़ोलिया एवं श्रीमती प्रिया बड़ोलिया सहित स्थानीयजन उपस्थित रहे।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर वृक्षारोपण गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित वातावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

सेवा, संवाद और सहभागिता पर रहा जोर ‘आंगन का मिलन सेवा’ कार्यक्रम के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ने तथा स्थानीय नागरिकों, लाभार्थियों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद और सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनकल्याणकारी सेवाओं एवं गतिविधियों की जानकारी साझा करने के साथ ही सेवा, संवाद और जनसहभागिता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।