सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शक्ति संकुल स्तरीय संगठन कराहल की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एनआरएलएम द्वारा शेष लक्षित परिवारों को भी स्वसहायता समूहो जोडने का कार्य किया जायें। उन्होंने कहा कि सभी परिवारों का शत प्रतिशत समावेशन सुनिश्चित किया जायें। आजीविका भवन कराहल में आयोजित वार्षिक आमसभा की बैठक के दौरान सांसद प्रतिनिधि श्री जयदीप सिंह तोमर, जिला परियोजना प्रबंधक श्री सोहनकृष्ण मुद्गल, जिला प्रबंधक श्री गिर्राज मीणा, सहायक ब्लॉक प्रबंधक श्री गोपाल शर्मा तथा शक्ति संकुल की सदस्य उपस्थित रही। सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल ने बैठक के दौरान कहा कि समस्त महिलाओं को अधिक से अधिक आय अर्जित वाली आजीविकामूलक गतिविधियों से जोडा जाये तथा लखपति क्लब में शामिल कराया जायें। इसके साथ ही उन्होंने अन्य विभागों की योजनाओं के माध्यम से समूह की महिलाओं को लाभ दिलाये जाने के निर्देश भी दिये। बैठक के दौरान संकुल के वार्षिक आय व्यय तथा आगामी वार्षिक कार्ययोजना के अनुमोदन पर चर्चा भी की गई।
शेष लक्षित परिवारों को समूहों से जोडने का कार्य करें-सीईओ

हलचल डेस्क · 30 सितंबर 2026 · 2 मिनट पढ़ें