महान संस्कृत कवि एवं महाकवि कालिदास की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से श्योपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों में कालिदास समारोह का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय साहित्य और संस्कृति की महान परंपरा से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

विद्यालयों में इस प्रकार की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को महाकवि कालिदास के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं भारतीय साहित्य में उनके योगदान की जानकारी दी गई। विद्यालयों में काव्य-पाठ, भाषण, निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को कालिदास की प्रमुख रचनाओं तथा उनकी साहित्यिक विशेषताओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में भारतीय साहित्य, संस्कृति एवं समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति रुचि एवं गौरव की भावना विकसित करने का कार्य किया गया।