मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित किये जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम जहां जनकल्याणकारी योजनाओं में लोगों को लाभ देने और उनकी समस्याओं का निदान करने में सफल साबित हो रहे है, वहीं गांव की सामूहिक बडी मांगों को पूर्ण करने में भी कारगर हो रहे है। इसका उदाहरण में आवदा विधुत सब स्टेशन पर 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य, जिसे एक माह में न केवल स्वीकृत कराया गया, बल्कि स्थापित कर ट्रांसफार्मर को चार्जिग के साथ शुरू भी कर दिया गया है, इससे लोगों को न केवल पर्याप्त वॉल्टेज के साथ बिजली मिलने लगी है, बल्कि अब पावर लोडिंग की समस्या से भी छूटकारा मिल गया है।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 26 सितंबर को आवदा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा को ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से अवगत कराया गया था कि 303.15 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिस पर कनेक्शन के अनुसार अधिक लोड है, इसलिए यहां 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर विधुत क्षमता बढाई जायें, जिससे लोगों को पर्याप्त वॉल्टेज के साथ बिजली की उपलब्धता हो और पावर लोडिंग की समस्या से छूटकारा मिल सकें। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई तथा ट्रांसफार्मर स्थापना के लिए स्वीकृति हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय किया गया, जिसके क्रम में न केवल स्वीकृति मिली, बल्कि 67 लाख रूपये की लागत से 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य एक माह में पूरा करते हुए ट्रांसफार्मर को चार्ज कर दिया गया है, इससे ग्रामीणों की बडी मांग पूरी हुई है। इस प्रकार मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम आमजन की मांगों को त्वरित रूप से पूर्ण करने में कारगर हो रहे है।